कोरबा, पाली (बंनबाधा):
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बंनबाधा में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित कुमार मानिकपुरी जी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को एक बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंनबाधा के सरपंच श्री भुवन मरकाम ने भी तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गांव की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक किया और अपील की कि हम सब मिलकर अपने गांव को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया। सरपंच श्री मरकाम ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश और प्रदेश में नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के माहौल में सराबोर रहा और ग्रामीणों ने एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की मिसाल
पेश की।




