कोरबा| नया बस स्टैंड टीपी नगर में बड़ा हादसा टल गया। एक यात्री बस का ब्रेक फेल होने से खड़ी बस को टक्कर मार दी। इसकी वजह से बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। दो यात्रियों को हल्की चोट आई है। बस के सामने का शीशा भी टूट गया। इस घटना के बाद यात्री बसों की फिटनेस पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीरक बस कोरबा से हरदीबाजार के बीच चलती है।
दोपहर में बस यात्री लेकर नया बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। इसकी वजह से कोरबा से महेंद्रगढ़ के बीच चलने वाली आदर्श बस को सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्रियों को हल्की चोट आई है। कुछ देर के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्री डर गए थे। बाद में यात्री बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

