निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बंजारी, मड़ई मोड़, लमना से लेकर चोटिया तक सड़क मार्ग की स्थितियों का आकलन करते हुए विशेषकर मोड़ों और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ से 25 से 50 मीटर पहले रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अंधेरे वाले मोड़ों पर सोलर स्टड और कैट आई लगाने, घाट एवं मोड़ क्षेत्रों में रोड स्टड, रिफ्लेक्टर और रेडियम लगाने तथा ग्रामीण सड़कों के मुख्य मार्ग से मिलने वाले स्थानों पर उचित स्पीड ब्रेकर स्थापित करने के निर्देश दिए।







