कोरबा। जिले में पत्रकार को धमकी देने और सोशल मीडिया के माध्यम से मानहानि का मामला सामने आया है। CG ई खबर डिजिटल मीडिया के संपादक ओम प्रकाश पटेल ने इस संबंध में 2 मई को पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा एवं थाना कुसमुंडा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में पत्रकार ने बताया कि हाल ही में अधिवक्ता कमलेश साहू से जुड़े एक मामले में समाचार प्रकाशित करने के बाद उन्हें अधिवक्ता कमलेश साहू द्वारा फोन कॉल के माध्यम से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए धमकाया गया तथा लीगल नोटिस भेजने की बात कही गई। जिसे समाचार बना कर इंस्टाग्राम व यूट्यूब मे प्रकाशित किया गया।
पत्रकार के अनुसार, इस घटना के बाद उनके इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ अज्ञात/संदिग्ध अकाउंट्स—
@mrrohit4705, @dharti78756, @jigy.ashabanjare और @1x_dipesh_100—
द्वारा लगातार गाली-गलौच की जा रही है और उन पर ₹1 लाख लेने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। “गांजा का पैसा लेने आना” जैसे आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर उनकी छवि खराब करने और मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
ओम प्रकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का अवैध धन नहीं लिया है और समाचार प्रकाशन के बाद से ही उन्हें इस प्रकार की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार ने अपने आवेदन के साथ सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट, भी संलग्न किए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।






