कोरबा/मड़वा रानी। जिले में धान खरीदी सीजन के बीच प्रशासनिक टीम ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मड़वा रानी स्थित साहू किराना एवं जनरल स्टोर से कुल 144 क्विंटल धान जप्त किया। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब जब पत्रकारों ने तहसीलदार सत्यपाल राय और को खबर दी उसके बाद तहसीलदार सत्यपाल राय एवं उनके साथी द्वारा निरीक्षण कर अवैध धान जप्त कर कार्यवाही सूचना मिली कि सरकारी नियमों के बावजूद दुकान संचालक द्वारा कथित रूप से निजी स्तर पर धान की खरीदी की जा रही थी।
नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का शिकंजा
धान खरीदी सीजन के दौरान किसी भी निजी व्यापारी या किराना दुकानदार को धान खरीदने की सख्त मनाही है। शासन द्वारा यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि
किसानों को उचित समर्थन मूल्य मिल सके
बिचौलियों और अवैध व्यापार पर रोक लगाई जा सके
सरकारी खरीदी केंद्रों तक धान का पूरा प्रवाह सुनिश्चित हो
लेकिन इसके बावजूद दुकान पर बड़ी मात्रा में धान मिलने से प्रशासनिक टीम चौकन्नी हो गई और तत्काल कार्रवाई की गई।
अधिकारियों का बयान
जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि—
“धान खरीदी सीजन में किसी भी निजी संस्थान, व्यापारी या दुकान को धान खरीदने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन पाया गया है, इसलिए जप्ती की गई है और मामले में आगामी कानूनी कार्यवाही जारी है।”
प्रशासन की अगली रणनीति
सूत्रों के अनुसार प्रशासन आने वाले दिनों में—
संदिग्ध दुकानों की निगरानी बढ़ाएगा
अवैध धान खरीद पर विशेष टीम तैनात करेगा
किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा
शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी
जिले में धान खरीदी को पारदर्शी और सुरक्षित रखने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




























