रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत घिनारा में कोरबा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किए। अपने उद्बोधन में ग्रामवासियों को जल जंगल जमीन बचाने एवं पेट्रोल डीजल की किल्लत एवं बेतहाशा वृद्धि के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला। सांसद महंत ने कहा कि पेट्रोल डीजल की किल्लत से आम नागरिक एवं किसानो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त कार्यक्रम में रामपुर विधायक माननीय श्री फूलसिंह राठिया जी, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी, युवा नेता सूरज महंत जी, रूपा मिश्रा, द्रौपदी देवी, संतोषी सोनी, रामकुमार , घिनारा सरपंच श्री दीनानाथ राठिया , पूर्व सरपंच देवकी राठिया,उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, छतर सिंह राठिया, शिवम राय विधानसभा अध्यक्ष, अंकित राय उपसरपंच करतला, जीवित राठिया पूर्व सरपंच, राजू प्रजापति पंच, जयंती राठिया पंच, बालकुंवर राठिया पंच, शांति बाई राठिया पंच, चैत राम प्रजापति, भरत लाल प्रजापति,, जय लाल प्रजापति, पीताम्बर राठिया, चित्रा राठिया, आनंद दास महंत, सूक सिंह राठिया , अभिषेक राठिया, दिवाली बाई, सूरज बाई, यशोदा बाई, सुनीता राठिया, रामबाई राठिया भूतपूर्व सरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।






