कोरबा मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल के ट्रामा सेंटर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी रजगामार सड़क पर बहने से पूरी सड़ सीवर लाइन बन गई है। पिछले 3 माह से सड़क पर गंदा पानी होने और इसके जमाव होने से उठती बदबू से लोग परेशान है। यह सड़क कोसाबाड़ी चौक को रिस्दी चौक से जुड़ती है। सड़क पर प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग गुजरते हैं।
जिसमें करीब डेढ़ हजार लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाते हैं। वहीं गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, तहसील, आरटीओ ऑफिस, पुलिस लाइन, होमगार्ड लाइन, इंडस्ट्रीयल एरिया, निजी स्कूलों आने जाने के लिए यही एकमात्र मार्ग है। इसके अलावा शहर से रजगामार, कोरकोमा, नकटीखार, गोढ़ी, भैसमा, उरगा होते हुए अन्य जिला जाने के लिए लोग इसी सड़क के भरोसे हैं। शहर की प्रमुख सड़क होने के बाद भी सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न ही निगम ने की है।


