कोरबा से कोलकाता खपाने की थी तैयारी, आधी रात को पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी
करतला कबाड़ चोरों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है। जिले के करतला थाना पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी से बीती रात कबाड़ से लदी एक बड़ी गाड़ी को धर दबोचा गया है।
अवैध कबाड़ को कोरबा से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था।
बरामद वाहन गाड़ी का नंबर CG 12 BE 1981
शातिर तस्करों ने कबाड़ के रूप में एक पूरी जेसीबी (JCB) गाड़ी को लोड कर रखा था।
यह पूरी कार्रवाई 12 जुलाई 2026 की रात तकरीबन 12:30 बजे की गई।
एसपी (SP) साहब का सख्त आदेश– “कोई भी कबाड़ चोर बख्शा नहीं जाएगा
करतला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस कप्तान (SP) साहब ने अवैध कबाड़ के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी साहब के साफ आदेश हैं कि कबाड़ चोरी और तस्करी के इस काले धंधे में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और इस मामले में धारा 106 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
करतला पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके के कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट, कोरबा।



