कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम कुचेना निवासी एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी समेत अन्य लोगों पर घर के सामने आकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
कुसमुंडा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला शहनाज बेगम पति जाफर खान, निवासी ग्राम कुचेना, ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुर की देखभाल कर रही हैं। महिला का आरोप है कि 28 जुलाई 2026 की सुबह उनके जेठ सरफराज खान और जेठानी नजमा खान अपने कुछ परिचित लोगों के साथ उनके घर पहुंचे।
शिकायत के अनुसार, जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि सरफराज खान ने जमीन का ज्यादा हिस्सा ले लेने की बात कहते हुए महिला और उसके परिवार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
घर के सामने मौजूद लोगों ने घटना देखी-सुनी
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि घटना के दौरान घर के सामने असगर अली और आफताब खान मौजूद थे, जिन्होंने कथित विवाद को देखा और सुना।
इसके बाद महिला ने कुसमुंडा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
BNS की धाराओं में FIR दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। FIR 28 जुलाई 2026 को शाम 6:39 बजे दर्ज की गई









