पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में नाग पंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा पहाड़ मेले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए करीब 5,500 भारी स्टील कड़े उतरवाए तथा करीब 150 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की। ड्रोन कैमरा, CCTV और लगातार पेट्रोलिंग के माध्यम से मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई। साथ ही साइबर जागृति अभियान के तहत श्रद्धालुओं को साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.































