📍 दुर्ग SN इंडिया News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने के लिए भी किया जाने लगा है। दुर्ग जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने AI की मदद से कलेक्टर दुर्ग के नाम से कथित फर्जी सरकारी आदेश तैयार किया और आबकारी कार्यालय में जमा कर जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने का प्रयास किया। भिलाई भट्ठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
दुर्ग पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को जय कुमार आडिल और युगल किशोर शर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-01 भिलाई पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 B 15687 (होंडा HF डीलक्स) को सुपुर्दनामा पर वापस लेने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया।
आबकारी कार्यालय में दस्तावेज की जांच और सत्यापन किया गया तो आदेश फर्जी एवं कूटरचित पाया गया। इसके बाद मामले की शिकायत थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज कराई गई।
AI की मदद से तैयार किया था फर्जी आदेश
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने AI की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी आदेश की प्रति जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32 वर्ष), निवासी ग्राम मोहरेंगा, सतनामी पारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
2. युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40 वर्ष), निवासी ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
AI का इस्तेमाल सावधानी से करें!
AI तकनीक जहां काम को आसान और उपयोगी बना रही है, वहीं इसका दुरुपयोग गंभीर कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी फर्जी सरकारी आदेश, प्रमाण-पत्र या दस्तावेज को तैयार करना और वास्तविक बताकर इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।

