जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप (CG12 E-0907) में मवेशियों की तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राइस मिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 4 बैलों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने तत्काल पिकअप वाहन सहित सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नर्मदा पटेल (65 वर्ष) निवासी सुलौनी, गंगाराम पटेल (42 वर्ष) निवासी सुलौनी एवं अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष) निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, पीएसआई व्योमेश, एएसआई राजेश सिंह और आरक्षक अविलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में पशु तस्करी पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




