कोरबा (दर्री): दर्री डैम से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डैम के पानी में एक 30 वर्षीय युवती की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7:15 बजे गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान नंदनी मेहर (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हाथी पंडाल, इरिगेशन कॉलोनी (दर्री थाना के पीछे) की रहने वाली थी। उनके पिता का नाम नरेश मेहर है।

पार्लर में सीखती थी काम
बताया जा रही है कि मृतका नंदनी मेहर एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। वह इस डैम तक कैसे पहुँची और यह हादसा है या आत्महत्या, इस बात का अभी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बने रहिए हमारी अगली ख़बर के साथ



