कोरबा. जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय से जब्त 2045 लीटर शराब का पुलिस लाइन में विधिवत रूप से नष्टीकरण किया गया। थानों में लंबे समय से जब्त पड़ी शराब समेत नशे के अन्य सामान का जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित समिति समय-समय पर नष्टीकरण कराती है।
इसी कड़ी में बुधवार को शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में समिति की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से प्राप्त प्रमाण-पत्र के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज न्यायालय से निराकृत 222 प्रकरणों में जब्त लगभग 2045 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया। उक्त शराब में 1048 लीटर महुआ शराब, 334.76 लीटर देसी शराब व 421 लीटर अंग्रेजी शराब,13 बोतल बीयर शामिल थे, जिनकी कुल कीमत 11 लाख थी।


