Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    2026-06-20

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

      By Yogesh Saluja2026-06-207
      Recent

      विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

      2026-06-20

      मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

      2026-06-20

      शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

      2026-06-20
    • Desh – Videsh

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25

      112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की

      2025-10-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01

      कोरबा में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी:कर्मचारी से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

      2025-10-08

      शुष्क दिवस पर भी बरपाली में अवैध शराब बिक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

      2025-10-02
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट
    CHHATTISGARH

    बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-05-09No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है।

    बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट

    रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि इससे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल मार्ग बस्तर की सुंदर वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच को संभव बनाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

    अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

    रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की पहुँच, और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में व्यापक सुधार होगा। यह क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।

    भू-अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर – कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

    प्रस्तावित रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं रहेगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सकेगा।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में बस्तर के विकास का जो सपना वर्षों से संजोया गया था, वह अब रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना से साकार होता दिख रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मिली स्वीकृति बस्तर की जनता के साथ सरकार की भावनात्मक प्रतिबद्धता और विकास के वादे की पूर्ति का प्रतीक है। यह रेलमार्ग बस्तर के लिए केवल एक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क नहीं, बल्कि एक नई जीवनरेखा है, जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के बेहतर अवसरों से जोड़ेगा। इससे कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जैसे वे जिले जो तुलनात्मक रूप से आज भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं, अब राष्ट्रीय विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे।

    इस रेल परियोजना की नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकास जब गांव-गांव तक पहुँचेगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, और जब जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी—तो हिंसा और भय की जगह उम्मीद और विश्वास का संचार होगा। बस्तर की धरती वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थी कि कोई उसे सुने, समझे और उसकी पीड़ा को दूर करे। आज जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं बस्तर की चिंता कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग का आरंभ है—जिसमें बस्तर का प्रत्येक गांव विकास की पटरी पर दौड़ेगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को स्वीकृति देकर केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर के वनांचल, घाटियों और जनजातीय अंचलों तक उसकी पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने का निर्णायक कदम है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं बस्तर के दौरे पर आकर ‘बस्तर पण्डुम’ जैसे आयोजनों में भाग लेकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सल नहीं, अब केवल विकास का युग चलेगा। यह रेललाइन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की निर्णायक और सकारात्मक उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी।

    रावघाट-जगदलपुर रेलमार्ग से न केवल कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जैसे जनजातीय जिलों को रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन, खनिज संसाधनों का दोहन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना शांति, सुरक्षा और समावेशी विकास के त्रिपक्षीय मंत्र को जमीन पर साकार करेगी। बस्तर की धरती अब हिंसा और उपेक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी।

    जब मुख्यमंत्री स्वयं चौपालों में बैठकर ग्रामीणों की बात सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री बस्तरवासियों के विकास की मूल भावना को समझते हुए कार्य कर रहे हैं—तब यह स्पष्ट है कि बस्तर अब किसी कोने में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास की केंद्रीय भूमिका में है। यह परियोजना न केवल बस्तर में रेल परियोजनाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह नए भारत में समावेशी विकास की मजबूत मिसाल भी है – जहाँ विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल के जंगलों और पहाड़ों तक भी पहुँच रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    2026-06-20

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,045

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,533

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,501

    प्रशासनिक लापरवाही: पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में PDS व्यवस्था ठप होने की कगार पर, अधिकारियों के रवैये से राशन दुकान संचालक बेहाल

    2026-06-081,072
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    विजयनगर स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

    By Yogesh Saluja2026-06-207

    शासकीय हाई स्कूल विजयनगर मे मिडिल स्कूल बिंझरा परिसर में जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के…

    मौत के प्रमाण पत्र में खेल? विधवा का आरोप- सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम

    2026-06-20

    शीर्षक: मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भड़का राजपूत समाज, कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

    2026-06-20

    अवैध महुआ शराब मामले में आरोपी को 1 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना

    2026-06-19
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.