Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
सूरजपुर। पुलिस विभाग में दशकों तक अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने वाले निरीक्षक जे.एस. कंवर एवं उप निरीक्षक रामप्रताप साहू सोमवार, 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में दोनों अधिकारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। निरीक्षक जे.एस कंवर ने 40 वर्ष 5 माह तथा उप निरीक्षक रामप्रताप साहू ने 35 वर्ष 10 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने दोनों अधिकारियों के दीर्घ सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं…
अकलतरा अपडेट | 1 सितंबर 2026 जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता आनंद मिरी की कार का मंगलवार सुबह सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब सत्यलता आनंद मिरी रायपुर से जांजगीर लौट रही थीं। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर अचानक एक गाय दौड़ती हुई सड़क पर आ गई और कार के सामने पहुंच गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सत्यलता आनंद मिरी बाल-बाल बच गईं। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल…
कोरबा 31 अगस्त 2026/ शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान…
बालको की उत्सव वाटिका में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की उपस्थिति में रोजगार, जनसुविधा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे, सेक्टर-5 स्थित धन सिंह जी की प्रतिमा से लेकर बालको परसाभाटा गेट तक रोजगार अधिकार रैली निकाली जाएगी। इसके बाद बालको प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा। मांगपत्र में मुख्य मांगें शामिल हैं… स्थानीयों को प्राथमिकता के…
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ESIC अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे (30) ने सुसाइड कर लिया। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि डॉ. एल्विन ने पहले सर्जिकल ब्लेड से हाथ की नस काटने की कोशिश की और इसके बाद फांसी लगाई। हालांकि, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट…
चांपा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजू केंवट (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. नरसिंह बर्मन, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। जांजगीर-चांपा पुलिस — त्वरित कार्रवाई, कानून का प्रभावी पालन।
दिनांक : 30.08.2026 थाना : छावनी जिला दुर्ग ▪️ थाना क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ▪️ आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। ▪️ प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। ▪️ अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना क्षेत्र में सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है। संक्षिप्त विवरण : थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक घर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।…
तमिलनाडु में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। किसी को भनक तक नहीं थी, कोई वीआईपी सायरन नहीं, कोई पहले से तय काफिला नहीं—और अचानक मुख्यमंत्री थलापति विजय सीधे एक स्थानीय पुलिस थाने के दरवाजे पर पहुंच गए! जैसे ही SHO साहब और थाने के बाकी स्टाफ ने सामने अपने मुख्यमंत्री को खड़े देखा, सब दंग रह गए। थाने का रजिस्टर चेक हुआ, आम जनता की शिकायतों की स्थिति देखी गई और साफ संदेश दिया गया—जनता की सेवा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। बिना पूर्व सूचना निरीक्षण जब सिस्टम को यह…
मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद कोरबा के मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने लगातार पतासाजी की और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की निशानदेही पर कॉलेज से चोरी किए गए एल्युमिनियम के…
कोरबा। कोरबा जिले सहित पूरे बिलासपुर रेंज में चोरी के माल की खरीद-फरोख्त तथा अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उदय चौधरी ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज को पत्र सौंपकर कबाड़ कारोबार के लिए अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और रिकॉर्ड आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उदय चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य वैध कबाड़ कारोबार को बंद करवाना या ईमानदारी से व्यवसाय करने वाले कबाड़ व्यापारियों को परेशान करना नहीं है। बल्कि उनका उद्देश्य यह है कि वैध कारोबार को स्पष्ट नियमों के तहत संरक्षण मिले और…
