Author: Yogesh Saluja

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सनद कश्यप के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का निवासी था। सनद पताड़ी के पास अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था और कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में रहता…

Read More

कोरबा। रमजान के पावन अवसर पर अस्पताल में फल वितरण का उद्देश्य जनता के बीच एकता, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाना है। यह कार्यक्रम रमजान के पवित्र माह में भाईचारा मानवता का संदेश को धरातल में चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमे मो. शफी संरक्षक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा के सौजन्य से 250 बीमार व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया। जिसमे चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, जिला प्रतिनिधि…

Read More

कोरबा 13 मार्च 2026 – नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने मेयर की पाती का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा और यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे, और यह सब संभव…

Read More

कोरबा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। पुलिस ने इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बाइक से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें इमली डुग्गू निवासी लक्ष्मी नारायण…

Read More

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मां मड़वारानी मंदिर के पास स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चांपा की ओर से एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरबा की ओर जा रही थी। दोनों बाइकों में दो-दो लोग सवार थे। रॉन्ग साइड में आ रही बाइक के कारण ओवरब्रिज के ऊपर दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद…

Read More

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- सरकारी सिस्टम की उदासीनता से पोड़ी उपरोड़ा बीईओ में लगातार एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे है। जहां व्याप्त भ्रष्ट्राचार को उजागर करने वाला एक और मामला सामने आया है, जिसमे एक शिक्षक 7 माह स्कूल से गायब रहने के बावजूद 3.40 लाख रुपए से अधिक का वेतन उठा लिया है और यह संभव खण्ड शिक्षाधिकारी के मेहरबानी से हुआ। मामला उजागर होने पश्चात पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा कार्यालय में चल रहे मनमानी व भर्राशाही को लेकर सवाल उठने लगे है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। विभागीय पुष्ट सूत्रों से उपलब्ध जानकारी के अनुसार…

Read More

LPG Gas Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों को गैस की कमी का डर सताने लगा है. इसके चलते कई लोगों ने सिलेंडर की बुकिग करना शुरू कर दिया है. आमतौर पर बुकिंग फोन कॉल पर हो जाती हैं, लेकिन आजकल इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से गैस एजेंसी के बाहर लाइनें लगने लगी हैं. अगर आपकी भी गैस खत्म होने वाली है और फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आप अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज…

Read More

कोरबा शहर के सबसे बिजी बुधवारी बाजार क्षेत्र में पहली बार वीआईपी रोड और घंटाघर रोड के किनारे का हिस्सा अतिक्रमण मुक्त किया गया है। नगर निगम ने अभियान चलाकर ठेले-गुमटी हटाए। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत की गई है। विशेष रूप से सीएसईबी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए वीआईपी रोड, आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी चौक से घंटाघर होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक के हिस्से को संवारा जा रहा है। इस सौंदर्यीकरण कार्य में बुधवारी बाजार के आसपास लंबे समय से मौजूद अतिक्रमण बाधा बन रहा था।…

Read More

कोरबा 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स के प्रतिष्ठान एवं उससे संबंधित भंडारण स्थलों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अनधिकृत भंडारण किए जाने के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए। जांच में कुल 15…

Read More

कोरबा/पाली:- पंचायतों में जहां सरकार पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने पुराने हेण्डपम्पों में सबमर्सिबल पंप- सिंटेक्स, बोर खनन और शासकीय संस्थानों में रनिंग वाटर सिस्टम के लिए हस्तमुक्त आबंटन दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट समाप्त किया जा सके लेकिन भ्रष्ट्राचार का आलम तो यह है कि इस योजना पर पंचायत जिम्मेदारों का बंदरबांट भारी पड़ रहा है और सरकार के शुद्ध पेयजल उपलब्धता के दावे को सरपंच- सचिव गर्त में ले जाने की अहम भूमिका निभा रहे है। कुछ ऐसा ही मामला जिले के ग्राम पंचायत तालापार का सामने आया है जहां पेयजल व्यवस्था के नाम…

Read More