Author: Yogesh Saluja

बिलासपुर शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने वाली आबकारी टीम अब खुद गंभीर आरोपों के घेरे में घिरी है। पीड़ित परिवार का दावा है कि करीब तीन महीने पहले दयालबंद मधुबन स्थित उनके घर, जहां किराना दुकान संचालित होती है, आबकारी टीम पहुंची और पूरे घर की जांच- पड़ताल की। परिवार के अनुसार कुछ नही मिला, इसके बावजूद पानी डिस्पोजल के नाम पर कार्रवाई का हवाला देकर कुछ कोरे दस्तावेजो पर साइन कराए गए और 5000 हजार नगद ले लिए गए। डर और शिक्षा के अभाव में परिवार ने पैसे भी दे दिए और दस्तावेजो पर हस्ताक्षर भी कर…

Read More

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ , 4 सितंबर । जिला पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने किया। ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडियों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी । जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर…

Read More

रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 34 किलो 865 ग्राम गांजा, तीन कार, एक स्कूटी और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 61 लाख 53 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों का यह काफिला उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। आगे चल रही गाड़ियों से पायलटिंग की जा रही थी, जबकि पीछे टाटा सफारी में गांजा रखा गया था। लैलूंगा पुलिस…

Read More

कोरबा, 04 सितंबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार…

Read More

कल तक जहाँ फ़ूड डिपार्टमेंट में मिलावटखोरों की नींद हराम थी, आज चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वही खौफ उतर आया है। जब महाराष्ट्र FDA कमिश्नर के रूप में तुकाराम मुंडे ने पुणे में देश की दिग्गज फार्मा कंपनी Cipla के गिरेबान पर हाथ डाला, तो एक बात साफ़ हो गई— यहाँ कानून किसी के ब्रांड का आकार देखकर नहीं झुकेगा। बात सिर्फ़ एक दवा की नहीं, ज़िंदगी की है सिप्ला की दवा ‘Reactin Plus’ के प्रचार और लेबलिंग में नियमों की सीधी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। जिस दवा को लोग दर्द और बीमारी में भरोसे के साथ…

Read More

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटबितला में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण स्थल से सामने आए वीडियो ने काम की गुणवत्ता और जिम्मेदारों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मजदूर फावड़े से जमीन की मिट्टी खोद रहे हैं और उसी मिट्टी को निर्माण कार्य में इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुल निर्माण में रेत या निर्धारित निर्माण सामग्री के बजाय मैदान अथवा खेत से बहकर आई मिट्टी…

Read More

*कोरबा:-* साइबर ठगों ने ठगी का एक नया खतरनाक तरीका निकाला है। यदि आपके वाट्सअप पर किसी परिचित के नंबर से निमंत्रण कार्ड. apk नाम से कोई फाइल आई है तो भूलकर भी उसे डाउनलोड या ओपन न करें। एक क्लिक में आपका पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है। जानकारी के अनुसार ठग पहले किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर हैक कर लेते हैं। फिर उसी हैक किये गए नंबर से उसके सभी संपर्क नंबरों पर वाट्सअप के जरिये एक मैसेज भेजते हैं, जिसमे लिखा होता है- *निमंत्रण कार्ड.apk (1.9 MB)*, जो एक फाइल होती है और जो…

Read More

​ कोरबा जिले कुदुरमाल हायर सेकेंडरी स्कूल में हैं बदहाली का आरंभ एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और ‘कायाकल्प’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है। स्थानीय स्कूल कुदुमाल का जर्जर भवन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन द्वारा दर्जनों बार गुहार लगाने और लिखित शिकायतें देने के बावजूद, शिक्षा विभाग और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। ​छत से टपकता पानी, दीवारों में दरारें: जहां मिडिल और हायर सेकेंडरी…

Read More

चाकू की नोक पर मारपीट कर ₹4,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कराने और मोबाइल लूटने की वारदात का नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया। 🔹 02 आरोपी गिरफ्तार 🔹 लूटा गया मोबाइल — ₹15,000 बरामद 🔹 घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं पेचकस जब्त 🔹 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 👮 निर्देश एवं मार्गदर्शन: पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे नेतृत्व: निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, चौकी नैला प्रभारी

Read More

लोक अदालत के परिप्रेक्ष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहन चालकों के विरुद्ध MV Act के तहत चालानी कार्रवाई की गई। 🔴 65 वाहन 🔴 3 सवारी वाहन चालकों पर कार्रवाई 🔴 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई 🔴 सड़क पर लापरवाही से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 👮 निर्देशन: पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय मार्गदर्शन: ASP डॉ. युलैण्डन यार्क एवं ASP यातायात श्री उदयन बेहार पर्यवेक्षण: SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह नेतृत्व: निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा ⚡ थाना अकलतरा पुलिस — यातायात नियमों के पालन हेतु सतत कार्रवाई।

Read More