Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। उर्जाधानी के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध सट्टा, कबाड़, नशे की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। इससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से दूषित हो चुका है और स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों से तंग आकर आज क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। खुलेआम चल रहा सट्टा और नशे का कारोबार, महिलाएं और बच्चे असुरक्षित सौपे गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने आरोप…
कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज सुनालिया पुल के पास ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी लापरवाही को रोका और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर सख्त कार्रवाई की। क्या है पूरा मामला? व्यस्ततम सुनालिया पुल के पास, जहां सुचारू ट्रैफिक के लिए नो-एंट्री लागू की गई है, एक लापरवाह वाहन चालक ने नियमों को ताक पर रखकर अपनी गाड़ी नो-एंट्री ज़ोन में घुसा दी। इस तरह की लापरवाही से न…
कोयले का काला खेल,कुसमुंडा के बाद अब SECL के कोरबा क्षेत्र में ₹336 करोड़ से अधिक के महाघोटाले का भंडाफोड़, उच्चस्तरीय शिकायत से सिस्टम पर प्रश्नचिन्ह ? क्रेडिट-डेबिट नोट्स और थर्ड पार्टी सैंपलिंग की आड़ में देश के राजस्व पर डाका का आरोप सीबीआई और ईडी से तत्काल जांच की मांग l छत्तीसगढ़ / कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL के कोरबा क्षेत्र से एक बार फिर वित्तीय अनियमितता और देश के राजस्व को भारी चपत लगाने का एक बड़ा और बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुसमुंडा खदान के बाद अब कोरबा क्षेत्र मे भी गंभीर भ्रष्टाचार के…
बालोद। जिले में शराब की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय बालोद स्थित तांदुला डेम किनारे संचालित देशी शराब दुकान से खरीदे गए सीलबंद शराब के पौवा में कांच के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने न केवल शराब उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, एक शराब उपभोक्ता ने दो दिन पहले तांदुला डेम के समीप स्थित देशी शराब दुकान से “रोमियो” ब्रांड का देशी शराब का पौवा खरीदा था। शराब…
कोरबा/पाली:- जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत बसीबार तत्कालीन सरपंच ने 15वें वित्त की राशि मे जमकर मनमानी की तो वहीं वर्तमान सरपंच द्वारा भी सरकारी राशि के गबन और वित्तीय अनियमितता बरतने में कोई कोर- कसर नही छोड़ी। इस पंचायत के उपसरपंच व ग्रामीणों ने मिलकर वर्तमान निर्वाचित सरपंच श्रीमती कंचन बाई के फर्जीवाड़ा और सरपंच पति (पूर्व सरपंच) सुरभवन सिंह के पंचायत कामकाज में हस्तक्षेप के पाली एसडीएम से किये गए लिखित शिकायत के बाद तत्कालीन व वर्तमान सरपंच के कारनामे का एक और खुलासा हुआ है, जिसमे एक ने 15वें वित्त आयोग के कार्यों की दोहरी- तिहरी…
SN इंडिया न्यूज छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में इन दिनों प्रबंधन की सांठगांठ से लापरवाही का ऐसा अंधेरगर्दी चल रहा है,जो कभी भी बड़ी तबाही की वजह बन सकता है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह DSPMTPS सीएसईबी चौक के सामने तमाम सुरक्षा कायदों और रेलवे के कड़े नियमों को बंधक बनाकर मंगल इंजीनियरिंग के रसूखदार ठेकेदार मुकेश राजपूत ने सरकारी जमीन पर अपना अवैध पक्का ऑफिस नुमा मकान खड़ा कर लिया है। सूत्रों की माने तो रेलवे ट्रैक और सिग्नल केबिन के ठीक बगल में बने इस आलीशान अवैध केबिन में बकायदा एसी AC लगाकर इसे ऐशगाह में…
छत्तीसगढ़ में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को लेकर यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट है। शासन (सरकार) से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार संघ ने अपनी सामूहिक छुट्टी/हड़ताल को समाप्त कर 4 जून से वापस काम पर लौटने का निर्णय लिया है। इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तहसील कार्यालयों में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र और जमीन की रजिस्ट्री-नामांतरण जैसे जरूरी प्रशासनिक काम पूरी तरह ठप पड़े थे। मुख्य बिंदु: क्या थीं प्रमुख मांगें? राजस्व अधिकारियों के इस विरोध प्रदर्शन के पीछे कुछ लंबे समय से लंबित…
कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा में इन दिनों पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए बैटरी स्क्रैप (अपशिष्ट) का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर व्यापारी चंद पैसों के मुनाफे के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों को बड़े खतरे में डाल रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में पर्यावरण विभाग के कड़े नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। तिरपाल के नीचे छिपा है ‘कैंसर’ का खतरा बैटरी स्क्रैप बेहद जहरीला और खतरनाक श्रेणी में आता है। इसमें मौजूद लेड (शीशा)…
कहते हैं सड़कें विकास का रास्ता तय करती हैं, लेकिन हमारे जिले के वार्ड क्रमांक 20, पथर्री पारा में विकास का नहीं, बल्कि अधिकारियों और ठेकेदारों की अंधाधुंध कमाई’ का रास्ता साफ हुआ है। यहाँ बनी नई नवेली सड़क को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और उनका साफ कहना है यह सड़क लोगों के चलने के लिए नहीं, बल्कि साहब लोगों की जेबें भरने के लिए बनाई गई है गुणवत्ता ‘लापता’ इंजीनियर ‘मौन’ और ठेकेदार ‘मस्त योजना तो बड़ी शान से बनाई गई थी कि सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा ताकि जनता को आवागमन में सुविधा हो। ठेका दे…
कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा के चंद्रनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और प्रशासनिक लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोयला खदानों से निकलने वाले भारी-भरकम मलबे और पत्थर युक्त मिट्टी (OB) के निपटारे को लेकर नीलकंठ कंपनी के कामकाज पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस कार्य से स्थानीय क्षेत्र में भारी आक्रोश है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे क्यों बैठे हैं नियमों को रौंदकर हो रहा OB का निपटारा, आखिर शह किसकी स्थानीय सूत्रों और…
