कोरबा | 29 जुलाई 2026 लक्ष्मणबबंद तलाब
शहर में यातायात नियमों को ताक पर रखकर ‘नो एंट्री’ का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले वाहन चालकों और ठेकेदारों पर कोरबा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात अंधेरे का फायदा उठाकर नो एंट्री जोन में गिट्टी से भरी गाड़ियों को घुसाकर माल अनलोड (खाली) कराया जा रहा था।
मौके पर जब पूछा गया सवाल
जब स्थानीय स्तर पर चालकों से नो एंट्री में वाहन प्रवेश कराने के संबंध में पूछताछ की गई, तो ठेकेदार का हवाला देते हुए यह तर्क दिया गया कि “रेलवे का माल उतारा जा रहा है और वे ठेकेदार हैं।”
प्रशासन की सजगता से हुआ भंडाफोड़
मामले की सत्यता जानने के लिए जब तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, तो खुलासा हुआ कि किसी भी नियम को दरकिनार कर जबरन नो एंट्री का उल्लंघन किया जा रहा था। प्रशासन को गुमराह कर रात के अंधेरे में गाड़ियां घुसाई गई थीं।
कोतवाली पुलिस का त्वरित एक्शन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और बिना किसी देरी के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नो एंट्री का चालान काटा
प्रशासन का संदेश clear है: नियमों से बढ़कर कोई नहीं है चाहे कोई भी ठेकेदार हो या काम यातायात नियमों और नो एंट्री’ के आदेशों का पालन हर हाल में करना होगा। रात के अंधेरे में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस का यह सख्त रुख काबिले तारीफ है।



